खगड़िया में नींद में छत से गिरा 12 वर्षीय बालक, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

अस्पताल में इलाजरत बालक
Khagaria news: जानकारी के अनुसार सरैया गांव निवासी विद्यानंद यादव का पुत्र धनराज कुमार घर की छत पर सो रहा था. देर रात वह नींद में उठकर पेशाब करने जा रहा था. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर पड़ा. गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया.
चौथम से धीरज सिंह बंटू की रिपोर्ट:
Khagaria news: चौथम थाना क्षेत्र के पश्चिमी बौरने पंचायत अंतर्गत सरैया गांव में गुरुवार देर रात एक 12 वर्षीय बालक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
जानकारी के अनुसार सरैया गांव निवासी विद्यानंद यादव का पुत्र धनराज कुमार घर की छत पर सो रहा था. देर रात वह नींद में उठकर पेशाब करने जा रहा था. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर पड़ा. गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया.
परिजनों ने तत्काल घायल बालक को चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां ड्यूटी पर मौजूद सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों ने बालक की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया रेफर कर दिया.
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में भी बालक के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










