ePaper

राज्य स्तरीय चेतक रेस में खगड़िया के घोड़ों को मिला प्रथम व तृतीय स्थान

Updated at : 19 Jan 2026 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य स्तरीय चेतक रेस में खगड़िया के घोड़ों को मिला प्रथम व तृतीय स्थान

कटिमन सिंह के घुड़सवार बाबू साहब को 31 हजार रुपये का चेक एवं शील्ड प्रदान की गयी.

विज्ञापन

परबत्ता. बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड के गड़ी मोहनपुर (सहोडा) मैदान में शिक्षाविद् संजय चौहान द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय चेतक रेस घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया. प्रतियोगिता में परबत्ता प्रखंड के माधवपुर निवासी कटिमन सिंह के घोड़े ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं मुरादपुर गांव निवासी मुन्ना यादव के घोड़े ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कटिमन सिंह के घुड़सवार बाबू साहब को 31 हजार रुपये का चेक एवं शील्ड प्रदान की गयी. जबकि तृतीय स्थान पाने वाले मुन्ना यादव के घुड़सवार को 11 हजार चेक एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर माधवपुर पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता लाल रतन सिंह पूरे समय मैदान में मौजूद रहकर घुड़सवारों का उत्साहवर्धन करते रहे. प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन