बभनगामा में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

Updated:
विज्ञापन
बभनगामा में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

सदर प्रखंड के धुसमुरी विशनपुर पंचायत के बभनगामा गांव में शनिवार को कारगिल विजय दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

खगड़िया. सदर प्रखंड के धुसमुरी विशनपुर पंचायत के बभनगामा गांव में शनिवार को कारगिल विजय दिवस मनाया गया. मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी के नेतृत्व में विजय दिवस मनाया गया. मेरा युवा भारत युवा के कार्यालय सहायक नीरज कुमार व बाल्मीकि कुमार ने कहा कि जिन्होंने राष्ट्र की खंडिता और अस्मिता की रक्षा के लिए अपने प्राणों को आहुति दे दी उन्हीं की यादों में विजय दिवस मनाया जा रहा है. यह दिन महज एक युद्ध में विजय का दिन नहीं है, बल्कि भारत के वीरता बलिदान और राष्ट्र सेवा की एक अमर गाथा है. इसे भुलाया नहीं जा सकता है. इस दौरान छात्रों द्वारा पौधारोपण किया गया. पौधरोपण कार्यक्रम में विक्रम कुमार, प्रिंस कुमार, अमित कुमार, साक्षी कुमारी, मनीषा कुमारी, मौसम कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन