ePaper

सावन के दूसरे सोमवारी को बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक को लेकर कांवरियों का जत्था अगुवानी रवाना

Updated at : 28 Jul 2024 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

उक्त रूट के कांवरिया पथ हर-हर महादेव एवं बोल बम के जयघोष से गुंजायमान होता रहा

विज्ञापन

हर-हर महादेव, बोल बम के नारे से गुंजायमान होता रहा बेलदौर अगुवानी कांवरिया पथ बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के समीप बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर के शिवलिंग पर सावन के दूसरे सोमवारी के जलाभिषेक को लेकर कांवरियों का जत्था उत्तरवाहिनी अगुवानी घाट की ओर हर-हर महादेव का जयघोष लगाते गेरूए वस्त्र में रवाना हुए. मंदिर परिसर में शिवभक्तों ने डाक कांवरियों का तिलक एवं आरती कर उक्त कठिन अनुष्ठान के लिए रवाना किया. इस दौरान मंदिर परिसर से लेकर उक्त रूट के कांवरिया पथ हर-हर महादेव एवं बोल बम के जयघोष से गुंजायमान होता रहा. जानकारी के मुताबिक रविवार की देर शाम तक डाक बम एवं सेवा बम की टोली गैरूए पोषाक में शिवभक्ति में लीन होकर बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर उत्तरवाहिनी गंगा से जल लाने के लिए अगुवानी घाट की ओर रवाना होते रहे. ताकि उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर डाक बम 65 किलोमीटर की लंबी यात्रा पांव पैदल सफर कर बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर के शिवलिंग पर सावन के दूसरे सोमवारी को जलाभिषेक कर सके. डाक बम की टोली रविवार के सुबह से ही कपड़ा समेत पिठिया व अन्य आवश्यक सामग्री की खरीदारी करते रहे. इसे बाजार में चहल-पहल बढ गई एवं बोल बम के नारे से गुंजायमान होते रहे, वही बाजार परिसर कांवरियों की भीड़ से गुलजार हो रहा था एवं रंग बिरंगी कांवरियों की पोषाक एवं सामग्री से बाजार की तस्वीर भी आकर्षक लग रही थी. वहीं शिव भक्तों ने बताया कि डाक कांवरियों का जत्था अगुवानी घाट स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से करीब 7 बजे शाम से गंगाजल भरकर बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर की ओर बोल बम बोल बम का नारा लगाते हुए रवाना होने लगते हैं. करीब 10 बजे तक उक्त कांवरिया पथ डाक बम एवं सेवा दल के भीड़ से पट गया, डाक कांवरियों की सेवा के लिए महेशलेट चौक से लेकर गोगरी चौक महेशखूंट चौक करूवा मोड़ चौक बीपी मंडल सेतु पुल अवस्थित कांवरिया डाक सेवा समिति बेलदौर की ओर से भरपूर सेवा की जाती है. वहीं रास्ते में भी डाक बमों की सेवा के लिए लोग जगह जगह फल , शरबत एवं चाय लेकर डटे रहते हैं. वही लोगों के सेवा एवं शिवभक्ति से उत्साहित डाक कांवरिया बोल बम बोल बम का नारा लगाते हुए बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर करीब 3 बजे सुबह से ही पहुंचकर बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपना कठिन अनुष्ठान पुरा करते हैं. वहीं सावन की दूसरी सोमवारी के जलाभिषेक को लेकर बीते शनिवार की देर शाम ही 365 फीट कांवर मंदिर संरक्षक गुरु बाबा के नेतृत्व में बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण से निकला जो अगुवानी घाट से जल भरकर बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर पहुंचेंगे. वही सोमवार को 3 बजे सुबह से ही बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर के शिवलिंग पर सावन के दूसरे सोमवारी का जलाभिषेक शुरू हो जाता है. इस बार डाक कांवरियों के लिए 365 फीट की कांवर यात्रा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है एवं प्रत्येक सावन की सोमवारी को उक्त कांवर यात्रा में शिरकत कर रहे शिवभक्तों द्वारा बाबा फुलेश्वर नाथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जाना प्रस्तावित है. युवाओं का एक जत्था सुल्तानगंज देवघर रूट के कुमरसार से महज 4 किलोमीटर दूर जोडीपार समीप भी बेलदौर-खगड़िया सेवा शिविर लगाकर कांवरियों की बेहतर सेवा कर जिले का गौरव बढ़ा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन