29 बोतल फ्रूटी के साथ सहरसा का तस्कर गिरफ्तार

शराब के साथ गिरफ्तार उदय कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है
खगड़िया. चित्रगुप्त नगर पुलिस ने 29 बोतल फ्रूटी के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर निवासी स्व. शिवानंद शर्मा के पुत्र उदय कुमार को गोदाम रोड से चित्रगुप्त नगर पुलिस ने फ्रूटी शराब के साथ पकड़ा है. थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि शराब लेकर एक युवक ट्रेन से उतरा था. पुलिस को इस बात की सूचना मिल गई. स्टेशन से बाहर निकलने के साथ ही उक्त तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि शराब के साथ गिरफ्तार उदय कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










