घर से डेढ़ लाख नकदी समेत जेवरात की चोरी

Updated:
विज्ञापन
घर से डेढ़ लाख नकदी समेत जेवरात की चोरी

खोजबीन करने पर घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर धान के खेत में गोदरेज फेंका हुआ मिला

विज्ञापन

छातापुर. झखाड़गढ़ पंचायत के वार्ड नौ में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर के दरवाजे का ताला तोड़कर नकदी सहित जेवरातों की चोरी कर ली. गृहस्वामी छत्रधारी सिंह ने बताया कि एक कमरे के किवाड़ में ताला लगाकर दूसरे कमरे में सोने चले गए. रात लगभग दो बजे अचानक नींद खुली और निकले तो देखा उस कमरे के किवाड़ का ताला टूटा है. अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरे थे और कमरे से गोदरेज गायब था. खोजबीन करने पर घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर धान के खेत में गोदरेज फेंका हुआ मिला. चोरों ने गोदरेज के लॉकर को तोड़कर उसमें रखे डेढ़ लाख नकदी सहित 1.60 लाख के जेवरात चुरा लिए. इसके अलावा जमीन संबंधित दस्तावेज और नौकरी से संबंधित कागजात गायब थे. उधर, थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि आवेदन मिला है. वैज्ञानिक व तकनीकी विधि से घटना की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन