भूमि विवाद से संबंधित मामले को लेकर लगा जनता दरबार

Updated:
विज्ञापन
भूमि विवाद से संबंधित मामले को लेकर लगा जनता दरबार

भूमि विवाद से संबंधित मामले के निष्पादन को लेकर शनिवार को अंचल कार्यालय गोगरी में जनता दरबार लगाया गया

विज्ञापन

गोगरी. भूमि विवाद से संबंधित मामले के निष्पादन को लेकर शनिवार को अंचल कार्यालय गोगरी में जनता दरबार लगाया गया. जिसकी अध्यक्षता सीओ दीपक कुमार ने की. मौके पर गोगरी के प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई दिनेश कुमार मौजूद रहे. इसमें भूमि से जुड़े करीब एक दर्जन मामले आये. सीओ ने बताया कि दाखिल खारिज, एलपीसी, भू मापी, परिमार्जन आदि के कई नए मामले आये. कई मामले का मौके पर ही निबटारा कर दिया गया. इधर गोगरी के राजेश्वर ठाकुर और राटन के रामदयाल चौधरी आदि जनता दरबार में आये थे. लोगों ने सरकार द्वारा शुरू करायी गयी इस व्यवस्था पर खुशी व्यक्त की. सीओ ने बताया कि अन्य मामलों के जांच का जिम्मा संबंधित राजस्व कर्मचारी को दी गयी है. मौके पर नीतीश कुमार, पप्पू कुमार, दुलारचंद यादव, विरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन