बेलदौर में पांच मांगों को लेकर छठे दिन भी हवन, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश

Updated:
विज्ञापन

सांसद एवं विधायक के सदैह उपस्थिति एवं समस्याओं से अवगत होने को लेकर जारी हवन यज्ञ। | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेलदौर में बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन छठे दिन भी जारी है। जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से लोगों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन

बेलदौर (खगड़िया) : नगर पंचायत की ज्वलंत समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर स्थानीय समाजसेवियों और ग्रामीणों का आंदोलन छठे दिन गुरुवार को भी जारी रहा. प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीपुर चौक के बजरंगबली स्थान पर पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हवन यज्ञ किया जा रहा है. आंदोलनकारियों का कहना है कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए कई बार आवाज उठाने के बावजूद जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है.

विज्ञापन

सांसद-विधायक के लिए किया जा रहा जनसंकल्प हवन यज्ञ

आंदोलनकारियों ने समस्याओं के समाधान और सांसद एवं विधायक के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना के साथ उनकी सदैव उपस्थिति को लेकर जनसंकल्प हवन यज्ञ शुरू किया है. इसका शुभारंभ 121 कुंवारी कन्याओं की कलश शोभायात्रा के साथ किया गया था. हालांकि, छह दिन बीतने के बाद भी स्थानीय सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से आंदोलन स्थल पर पहुंचकर वार्ता नहीं किये जाने से ग्रामीणों और स्थानीय व्यवसायियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

इन पांच मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन

आयोजन मंडली के सदस्य और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार मिठ्ठू ने बताया कि आंदोलन क्षेत्र की पांच प्रमुख मांगों को लेकर किया जा रहा है. इनमें बेलदौर बाजार को जाम से निजात दिलाने के लिए बाईपास सड़क का निर्माण, यात्रियों की सुविधा के लिए स्थायी बस पड़ाव की व्यवस्था और फुटपाथ विक्रेताओं के लिए स्थायी जगह उपलब्ध कराकर उनका पुनर्वास शामिल है.

इसके अलावा बाजार के बीच से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के नंगे हाईटेंशन तार को कवर्ड कराने तथा पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क से रुकमणी गुप्त कन्या विद्यालय तक पक्की सड़क निर्माण की मांग की जा रही है.

छह दिन बाद भी वार्ता के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी

आयोजन मंडली के सदस्यों ने कहा कि छह दिनों से हवन यज्ञ और विरोध प्रदर्शन चल रहा है, लेकिन अब तक न तो किसी जनप्रतिनिधि ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी वार्ता के लिए पहुंचा है. इससे ग्रामीणों और दुकानदारों में आक्रोश गहराता जा रहा है.

मिथिलेश कुमार मिठ्ठू ने कहा कि पांचों मांगें क्षेत्र की जनता से सीधे जुड़ी हैं. इनके पूरा होने से आम लोगों, यात्रियों, फुटपाथ दुकानदारों और बाजार के व्यवसायियों को राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि जब तक मांगों पर ठोस पहल नहीं होती, तब तक हवन यज्ञ और विरोध प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन