वर्चस्व की लड़ाई में हुई मारपीट, पथराव, फायरिंग, आधा दर्जन लोग घायल, एक पक्ष के लोगों ने किया सड़क जाम
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Jul 2020 8:35 AM
वर्चस्व की लड़ाई में हुई मारपीट, पथराव, फायरिंग, आधा दर्जन लोग घायल, एक पक्ष के लोगों ने किया सड़क जाम
खगड़िया: चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के संहौली गांव में शनिवार को वर्चस्व की लड़ाई को लेकर मारपीट , पथराव व फायरिंग की गयी. इससे दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गये. सूचना मिलते ही चित्रगुप्तनगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चार खोखा बरामद किया है. चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दोनों ओर से पांच-पांच लोग नामजद सहित 40 से 50 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक पटेल चौक के सूरज कुमार और संहौली के घोलट सिंह के बीच बीते तीन दिनों से वर्चस्व को लेकर झड़प हो रहा था. बताया जाता है कि नौ जुलाई को सूरज सोनमनकी स्थित अपने खेत से घर आ रहा था. इस दौरान बैंक रोड के समीप रोक कर मारपीट की, जिसके बाद घोलट सिंह ग्रुप के दो लड़के को सूरज रजक के गुट के लोगों ने पीट दिया. जिसमें दोनों घायल हो गये. इसी क्रम में शनिवार को घोलट सिंह ग्रुप के लोगों ने सूरज रजक के ग्रुप के कुणाल कुमार के साथ मारपीट की. इससे आक्रोशित सूरज रजक गुट के लोगों ने घोलट सिंह के भाई शंकर सिंह के सन्हौली गांव स्थित घर पर हथियार के साथ धावा बोल दिया.
सन्हौली के ग्रामीणों ने सूरज रजक गुट के सभी लोगों को खदेड़ दिया. ग्रामीणों ने खदेड़े जाने के बाद एक गुट के लोग खादी भंडार रोड, गोशाला रोड होते हुए पटेल चौक पहुंच कर हंगामा करने लगे. इस बीच रुक रुक कर रोड़ेबाजी होती रही. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने सख्ती बरतते हुए सभी को खदेड़ दिया.
इधर, साथियों के घायल व रेफर होने की जानकारी मिलते ही आक्रोशित सूरज रजक के गुट के लोगों द्वारा पटेल चौक को जाम कर दिया. जल्द से जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. चित्रगुप्तनगर पुलिस द्वारा समझाने-बुझाने व कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया. पूरी घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दिये गये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश तेज कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










