किराना दुकानदार के पुत्र ने यूजीसी नेट परीक्षा में मारी बाजी

यूजीसी नेट जून 2025 सेशन की परीक्षा का आयोजन 25 जून से 29 जून तक आयोजित की गई थी. जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था.
परबत्ता. यूजीसी नेट जून 2025 सेशन की परीक्षा का आयोजन 25 जून से 29 जून तक आयोजित की गई थी. जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था. इन सभी परीक्षार्थियों को रिजल्ट जारी कर दिया गया है. नेट परीक्षा में डुमरिया बुजुर्ग निवासी किराना दुकानदार राजेश कुमार राय एवं नैना राय के पुत्र अनुराग कुमार ने बाजी मारी है. इस सफलता से परिवार वाले सहित शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है. वही श्रीरामपुर ठुठ्ठी निवासी शंभू राय के पुत्र रूपेश कुमार ने भी नेट क्वालीफाई कर परिवारों में खुशी ला दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










