घनश्याम को मिली कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

घनश्याम को मिली कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के तेलिहार गांव निवासी घनश्याम सिंह कुशवाहा को कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. इससे समर्थकों में खुशी है. कांग्रेस के जिला प्रभारी प्रियवर्त सिंह ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (किसान प्रकोष्ठ) प्रो विजय कुमार ने पत्र निर्गत कर घनश्याम सिंह कुशवाहा की कार्यकुशलता व सांगठनिक क्षमता को गंभीरता से लेते उन्हें उक्त प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. घनश्याम को जिला कार्यकारिणी सदस्य राज किरण ठाकुर, पार्टी नेता संजीव कुमार, रौशन चंद्रवंशी अजय ठाकुर, फुलचंद यादव, मनोज चौधरी, सुभाष रत्न, रमेश पटेल पवन कुशवाहा, प्रतिमा कुमारी, अविनाश कुमार आदि ने बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










