आर्म्स एक्ट का फरारी आरोपित गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Dec 2024 10:05 PM
थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में फरार एक आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.
चौथम. थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में फरार एक आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार मंडल ने बताया कि चौथम थाना कांड संख्या 53/23 के फरार आरोपित को पुलिस ने मुंगेर जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दरियापुर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि कई माह से फरार आरोपित मुंगेर दरियापुर निवासी जागेश्वर सिंह के पुत्र जापानी उर्फ रामप्रवेश सिंह को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपित को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










