नौरंगा में चार घर जले

नौरंगा में चार घर जले
चौथम. थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में सोमवार को आग लगने से चार घर जल गये. ग्रामीणों व दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तबतक लाखों की संपति जल गयी. अगलगी की घटना में नौरंगा गांव निवासी राजदेव दास, संतोष दास, रजनी कुमारी व रागनी कुमारी का घर जल गया. इधर अगलगी की घटना के बाद अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के जिला प्रभारी धनोज दास ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










