बैडमिंटन चयन ट्रायल में खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, फिटनेस व प्रतिभा का किया गया मूल्यांकन

Updated:
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, फिटनेस एवं खेल प्रतिभा का सूक्ष्म मूल्यांकन किया गया.

विज्ञापन

खगड़िया. शहर के इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत जिला उत्कृष्ट केंद्र के लिए बैडमिंटन चयन ट्रायल का आयोजन किया गया. बैडमिंटन चयन ट्रायल में खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, फिटनेस व खेल प्रतिभा का मूल्यांकन किया गया. जिला प्रशासन तथा उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा के निर्देशन में आयोजित इस चयन ट्रायल में जिले सहित अन्य जिलों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. चयन प्रक्रिया बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना द्वारा प्रतिनियुक्त राष्ट्रीय खेल संस्थान के प्रशिक्षकों की देखरेख में संपन्न हुयी. ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, फिटनेस एवं खेल प्रतिभा का सूक्ष्म मूल्यांकन किया गया. इस अवसर पर वरीय उपसमाहर्ता सह खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि यह चयन ट्रायल खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर है. चयनित खिलाड़ियों को जिला उत्कृष्ट केंद्र में नामांकन का अवसर प्राप्त होगा. जिससे उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिल सकेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही. एसोसिएशन के सचिव डॉ. एच. प्रसाद सहित संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया. चयन ट्रायल के लिए पटना से आए एनआईएस प्रशिक्षक निशांत कुमार चंद्रभानु एवं खेलो इंडिया कोच रूपेश राज ने चयनकर्ता की भूमिका निभायी. वहीं सहयोग के रूप में एनआईएस कोच अनंत कुमार, मिलन रानी एवं रणवीर सिंह की अहम भूमिका रही.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन