ePaper

हवाई फायरिंग करने के मामले में प्राथमिकी

Updated at : 19 Jan 2026 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
हवाई फायरिंग करने के मामले में प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के समसपुर जवाहर उच्च विद्यालय के समीप मारपीट कर हवाई फायरिंग करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के समसपुर जवाहर उच्च विद्यालय के समीप मारपीट कर हवाई फायरिंग करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी नगीना पासवान के पुत्र शिशु पाल कुमार ने थाना में आवेदन देकर कहा कि वह मित्र के घर बन्नी गांव जा रहा था. जवाहर स्कूल के समीप पहले से घात लगाकर बैठे पतला गांव निवासी स्व विनय सिंह के पुत्र सूर्य प्रताप सिंह उर्फ निशांत कुमार, शिव कुमार सिंह के पुत्र सत्यम कुमार मारपीट करने लगा. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि कांड संख्या 10/26 दर्ज किया गया. गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन