छात्राओं के साथ बस किरानी ने की बदसलूकी, परिजनों ने बस को किया क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन
छात्राओं के साथ बस किरानी ने की बदसलूकी, परिजनों ने बस को किया क्षतिग्रस्त

छात्राओं के साथ बस किरानी ने की बदसलूकी, परिजनों ने बस को किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन

बेलदौर. नपं के बेलदौर बाजार स्थित कोचिंग पढ़कर बस से लौट रही छात्राओं के साथ बस किरानी ने बदसलूकी की. सूचना पर परिजनों ने बस क्षतिग्रस्त कर दिया. इस संबंध में नपं के स्थानीय सडकपुर गांव के शंकर महतो ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर बेलदौर बस स्टैंड में ऋतिक बस के अस्थायी किरानी शेर बासा गांव के शंकर यादव पर कार्रवाई की मांग की. वहीं दूसरी ओर शेर वासा गांव के शंकर यादव ने बेलदौर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर खुद को ऋतिक बस का मैनेजर बताते हुए सड़कपुर गांव के शंकर महतो समेत अन्य को नामजद आरोपित बनाते हुए बस रोककर मारपीट कर घायल करते हुए बस को क्षतिग्रस्त कर देने का आरोप लगाया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने दोनों पक्षों की ओर से आवेदन मिला है. मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन