दिव्यांग जन कल्याण समिति ने पेंशन बढ़ाये जाने पर जताया हर्ष

Updated:
विज्ञापन
दिव्यांग जन कल्याण समिति ने पेंशन बढ़ाये जाने पर जताया हर्ष

दिव्यांग जन कल्याण समिति ने पेंशन बढ़ाये जाने पर जताया हर्ष

विज्ञापन

गोगरी. दिव्यांगजन कल्याण समिति के सदस्यों की बैठक रजिस्ट्री मोड़ स्थित दुर्गा स्थान के प्रांगण में सोमवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता दिव्यांगजन कल्याण समिति के प्रदेश संयुक्त सचिव सह जिलाध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिव्यांगजनों को रोजगार की दिशा में सरकार को पहल करना चाहिए. क्योंकि बहुत से दिव्यांगजन ऊंची से ऊंची शिक्षा को प्राप्त करने के साथ-साथ कई प्रकार के डिप्लोमा धारी भी हैं. इसके बावजूद उन्हें रोजगार मुहैया करने में अभी तक सरकार विफल रही है. वहीं 11 सौ रुपये पेंशन हो जाने से तमाम दिव्यांगजनों ने सरकार के इस कार्य की प्रशंसा की. संघ के सदस्यों ने दिव्यांग आयोग के गठन की मांग सरकार से की. मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा, सुजीत कुमार, रामदेव कुमार, अनुमंडल अध्यक्ष संदीप पटेल, बृजेश कुमार, अंसाद आलम, रणवीर कुमार, रणवीर कुमार यादव, अच्छे लाल, प्रमोद चौरसिया, सुरेश मंडल, दिलीप पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन