जनता दरबार में छह मामलों का हुआ निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार में छह मामलों का हुआ निष्पादन

बचे दो मामले में अगले जनता दरबार में सभी कागजात के साथ दोनों पक्षों को बुलाया गया है

विज्ञापन

चौथम. थाना परिसर में शनिवार को सीओ रविराज व थानाध्यक्ष अजीत कुमार की मौजूदगी में जनता दरबार का आयोजन किया गया. सीओ रविराज ने बताया की आज के जनता दरबार में छह आवेदन प्राप्त हुए. जहां दो पुराना व छह नये मामले मिलाकर कुल आठ आवेदन की सुनवाई की गयी. जिसमें कुल छह मामले का निष्पादन तत्काल कर दिया गया. बाकी बचे दो मामले में अगले जनता दरबार में सभी कागजात के साथ दोनों पक्षों को बुलाया गया है. मौके पर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने निष्पादित मामलों में दोनों पक्षों को जनता दरबार द्वारा दिए गए फैसले का अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि फैसले के विरुद्ध कार्य करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मौके पर प्रकाश कुमार, अंचल कर्मी खुशबू कुमारी सहित फरियादी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन