साप्ताहिक बैठक में नियमित टीकाकरण पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रतिरक्षण की समीक्षा के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने टीकाकरण को लेकर एएनएम को विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी

विज्ञापन

गोगरी. मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी के सभागार में एएनएम की साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता करते हुए अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रप्रकाश ने स्वास्थ्य संबंधी विषयों को लेकर एएनएम के साथ चर्चा किये. साथ ही सर्वे पंजी में लाभुकों का नाम जोड़ते हुए ड्यू लिस्ट में लेकर टीकाकरण शत प्रतिशत करने, माता बैंक, डायरी दस्त नियंत्रण, परिवार नियोजन पखवारा आदि योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिये. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने साप्ताहिक प्रतिरक्षण में पाये गये कमी को दूर करने व टीकाकरण का लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया. प्रतिरक्षण की समीक्षा के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने टीकाकरण को लेकर एएनएम को विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी. आरसीएच अद्यतन कर प्रगति प्रतिवेदन प्रत्येक सप्ताह जमा करने को कहा गया. एनीमिया मुक्त भारत का मासिक प्रतिवेदन ससमय जमा करने को कहा गया. साथ ही हर हाल में संबंधित पोषक क्षेत्र के एएनएम को अपने कार्य क्षेत्र में बने रहने का निर्देश दिया गया. वहीं महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी अभियान पर भी चर्चा हुई.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन