खगड़िया में खेत से घास काटने गए 60 वर्षीय व्यक्ति की गड्ढे में डूबकर मौत, सुबह गोताखोरों ने निकाला शव

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खगड़िया के सबलपुर गांव में खेत में घास काटने गए 60 वर्षीय बंदेलाल पासवान की गहरे पानी में डूबने से दुखद मौत हो गई. स्थानीय गोताखोरों ने गुरुवार सुबह उनके शव को पानी से बाहर निकाला. परिजनों में मचा कोहराम, मुआवजे की मांग.

विज्ञापन

खगड़िया के मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र उत्तरी पंचायत के सबलपुर गांव में बुधवार शाम गहरे पानी में डूबने से 60 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी. खगड़िया-सोनमनकी पथ के समीप हुए हादसे के बाद गुरुवार सुबह स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया. शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

खेत में घास काटने गए थे बंदेलाल पासवान

मृतक की पहचान माड़र उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर 11 निवासी स्व. रामोतार पासवान के 60 वर्षीय पुत्र बंदेलाल पासवान के रूप में हुई है. मुखिया प्रतिनिधि सुजीत पासवान के अनुसार, बंदेलाल पासवान बुधवार शाम सबलपुर गांव के समीप खेत में घास काटने गए थे. इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए.

देर शाम तक तलाश, नहीं मिला शव

शाम तक बंदेलाल पासवान घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. तलाश के दौरान घटनास्थल के पास उनका कपड़ा पड़ा मिला. कपड़ा मिलने के बाद ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई और गहरे गड्ढे में उनकी तलाश शुरू की गयी. देर शाम तक काफी प्रयास के बावजूद शव का पता नहीं चल सका.

गोताखोरों ने सुबह पानी से निकाला शव

गुरुवार सुबह स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोबारा गड्ढे में खोजबीन शुरू की गयी. काफी प्रयास के बाद गोताखोरों ने बंदेलाल पासवान का शव पानी से बाहर निकाला. शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

बढ़े जलस्तर के बीच हुआ हादसा

परिजनों ने बताया कि बंदेलाल पासवान रोजाना खेत की ओर जाते थे. इन दिनों जलस्तर बढ़ने के कारण खेतों में पानी जमा है. इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर मोरकाही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

मुआवजे की मांग, जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

घटना पर लोजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, मो. इम्तियाज, भाजपा नेता राकेश पासवान, कंचन कुमार, मुरारी, राजद नेता मदन पासवान, विजय पासवान सहित दर्जनों लोगों ने शोक व्यक्त किया. जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा देने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन