पैक्स अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए दो पंचायतों में होगा चुनाव

पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्यों पदों के लिए चौथम प्रखंड के दो पंचायतों ने चुनाव होगा. इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
चौथम. पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्यों पदों के लिए चौथम प्रखंड के दो पंचायतों ने चुनाव होगा. इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है. चुनाव को लेकर नामांकन 21 जनवरी एवं 22 जनवरी को होगी. चौथम बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि चौथम प्रखंड के दो पंचायत बुच्चा एवं पिपरा पंचायत में पैक्स का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है. अब इन दोनों पंचायतों ने पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्य पदों के लिए चुनाव होंगे. बीडीओ ने बताया कि दोनों पंचायतों में अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए 21 एवं 22 जनवरी को नामांकन दाखिल लिया जाएगा. वहीं 24 जनवरी एवं 27 जनवरी को नामांकन पत्रों की संविक्षा की जाएगी. अभ्यर्थियों के नामांकन वापसी की तिथि 29 जनवरी है. उसी दिन अभ्यर्थियों के बीच प्रतीक चिह्न का भी आवंटन कर दिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




