वेयर हाउस का डीएम ने जनप्रतिनिधियों के साथ किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
वेयर हाउस का डीएम ने जनप्रतिनिधियों के साथ किया निरीक्षण

डीएम नवीन कुमार ने जनप्रतिनिधियों के साथ शनिवार को वेयर हाउस का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

खगड़िया. डीएम नवीन कुमार ने जनप्रतिनिधियों के साथ शनिवार को वेयर हाउस का निरीक्षण किया. डीएम ने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान डीएम ने वहां तैनात पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. डीएम ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग, सतत निगरानी एवं डीवीआर की रिकार्डिंग नियमित रूप से संचालित रखने का निर्देश दिया. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ईवीएम वेयर हाउस का समय-समय पर निरीक्षण का निर्देश है. इसी क्रम में डीएम ने ईवीएम वेयरहाउस पहुंच कर वहां निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार तिवारी, जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल, राजद नेता रणवीर कुमार, कांग्रेस नेता अरुण गुप्ता, मो. मासूम, भाजपा नेता मनीष कुमार आदि मौजूद थे. बताया जाता है कि प्रत्येक माह जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयर हाउस का निरीक्षण किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन