हाइटेंशन तार के संपर्क में आने से किशोरी की मौत
घटना मोरकाही थाना क्षेत्र के छमसिया गांव की
खगड़िया. मोरकाही थाना क्षेत्र के उत्तर माड़र पंचायत के छमसिया गांव में करेंट लगने से एक किशोरी की मौत हो गयी. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया. घटना मंगलवार दोपहर की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि अमौसी पिकेट क्षेत्र के छमसिया गांव निवासी जेठो सदा की 15 वर्षीय पुत्री राधा कुमारी की करेंट लगने से मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि राधा छत पर कपड़ा सुखाने गयी थी. इसी दौरान वह पेड़ से फल तोड़ने लगी. इस दौरान वह 11 हजार वोल्ट की तार के चपेट में आ गयी. इसके कारण राधा की मौके पर मौत हो गयी. बताया कि तार में शॉर्ट लगने की आवाज सुनकर छत पर पहुंचे, तब तक राधा का चेहरा व हाथ झुलस चुका था और मौत हो चुकी थी. शव को देखते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गयी. पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. परिजनों ने बताया कि छत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा है. कई बार इसे हटाने के लिए विभाग को कहा गया, लेकिन बिजली विभाग ने कोई पहल नहीं की. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










