क्रिकेटर सह जदयू के पूर्व प्रवक्ता का निधन, शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन

निधन की खबर मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गयी.

विज्ञापन

खगड़िया. जिले के खेल, सामाजिक और राजनीतिक जगत के चर्चित क्रिकेटर सह जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिला प्रवक्ता अरविंद मोहन का मंगलवार को निधन हो गया. पटना स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गयी. अरविंद मोहन सामाजिक सरोकारों और राजनीतिक सक्रियता के माध्यम से भी लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया.सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व और मिलनसार व्यवहार के कारण वे हर वर्ग में बेहद लोकप्रिय थे. बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल, सदर विधायक बबलू कुमार मंडल तथा अलौली विधायक रामचन्द्र सदा, पूर्व विधायक रणवीर यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चंदन यादव ने अंतिम संस्कार में भाग लिया. निधन पर जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा, जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, महिला आयोग सदस्या साधना देवी सदा, वरिष्ठ नेता अशोक सिंह, प्रदेश सचिव सुमित सिंह महतो, पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला तथा जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री दीपक सिन्हा,निलम वर्मा,पंकज कुमार पटेल, अरूण कुमार यादव, उमेश सिंह पटेल, सुशांत यादव, सुबोध यादव,शम्भू झा, नूतन सिंह पटेल, कैप्टन योगेन्द्र सिंह, शहाब उद्दीन, प्रमोद केडिया,प्रभाकर चौधरी मन्टून, सावन कुमार बंटी, डॉ. नीतीश पटेल, कुलदीप सिंह पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन