बाढ़ पूर्व तैयारी को ले सीओ ने किया जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक

Updated:
विज्ञापन
बाढ़ पूर्व तैयारी को ले सीओ ने किया जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक

सीओ ने बाढ़ पूर्व किए गए तैयारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 17 नावों का एकरारनामा करवा लिया गया है

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड कार्यालय के आईटी भवन में शनिवार को बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ सीओ की समीक्षा बैठक संपन्न हुई. इस दौरान बीडीओ सतीश कुमार एवं सीओ अमित कुमार ने प्रभावित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से संभावित बाढ़ एवं इस दौरान जान-माल की सुरक्षा को लेकर किये जाने वाले उपायों पर चर्चा की ताकि संभावित बाढ़ के दौरान जोखिम को कम किया जा सके. वहीं सीओ ने बाढ़ पूर्व किए गए तैयारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 17 नावों का एकरारनामा करवा लिया गया है. जरूरत पड़ने पर और नाव का एकरारनामा करवाया जाएगा. फिलहाल एक नाव का परिचालन काली कोसी कैजरी घाट पर किया जा रहा है. जबकि दूसरा नौका परिचालन इसी पंचायत के कदवा वासा डैनेज में जल्द से जल्द शुरू करवाया जाएगा. मौके पर मुखिया अनिल सिंह, गौरीशंकर शर्मा, वीरेंद्र सहनी उर्फ़ कारे सहनी, पंसस प्रेम कुमार झा, बीईओ मनोहर कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन