ePaper

खेलने के दौरान बाढ़ के पानी में डूबने से बच्चे की मौत

Updated at : 18 Aug 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
खेलने के दौरान बाढ़ के पानी में डूबने से बच्चे की मौत

घटना सोमवार की अपराह्न करीब तीन बजे की बताई जा रही है

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के कुर्बन पंचायत के ददरौंजा गांव में घर के समीप बाढ़ के पानी में डूबने से डेढ़ वर्षीय बालक की मौत हो गयी. घटना सोमवार की अपराह्न करीब तीन बजे की बताई जा रही है. मृतक बालक की पहचान ददरौंजा गांव निवासी अमित शर्मा के करीब डेढ़ वर्षीय पुत्र एस राज के रूप में हुई. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित बालक घुड़कते हुए घर के समीप खेल रहा था, इसी दौरान लुढ़ककर घर समीप बाढ़ के गहरे पानी में चले जाने से दम घुटने से उसकी मौत हो गयी. इसकी भनक लगते ही आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उसे पानी से बाहर निकाल कर इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन सीएचसी के चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन