ePaper

भाजयुमो कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Updated at : 11 Aug 2025 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
भाजयुमो कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

सोमवार काे भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया गया. भाजयुमो जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा के साथ संगठन विस्तार किया गया.

विज्ञापन

खगड़िया. सोमवार काे भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया गया. भाजयुमो जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा के साथ संगठन विस्तार किया गया. साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की सभी सीटों पर विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघन भगत, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री नीरज नवीन, जिला संगठन प्रभारी राज किशोर सिंह, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य वेद प्रकाश मौजूद थे. वहीं युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. आगामी तिरंगा यात्रा 2025 की सफलता पर विशेष बल दिया. कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष आलोक विद्यार्थी, जिला महामंत्री नीतीश, डॉ. इंदु भूषण, जिला महामंत्री नंदू शाह, जिला मंत्री नवीन सिन्हा, विजय यादव, भाजपा युवा मोर्चा निवर्तमान जिलाध्यक्ष विनय चौरसिया, अंकित सिंह चंदेल, भाजयुमो उपाध्यक्ष मुस्कान शर्मा, प्रियांशु सिंह, ममता कुमारी, भाजयुमो महामंत्री अमर सिन्हा, भाजयुमो जिला मंत्री मिट्ठू मद्धेशिया, संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष कृष्ण यादव, प्रवक्ता अंशु झा, आईटी सेल संयोजक संतोष कुमार शाह तथा भाजपा एवं भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन