बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर परिसर से बाइक चोरी होने की शिकायत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Aug 2024 11:34 PM
पुलिस मामले की छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है
बेलदौर. थाना क्षेत्र के बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में खड़ी एक श्रद्धालु की बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. घटना गुरुवार की बताई जा रही है. इस संबंध में पीड़ित नपं बेलदौर निवासी स्वर्गीय सत्यनारायण साह के 35 वर्षीय पुत्र अमित कुमार ने थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर मामले से अवगत कराते आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. लिखित आवेदन में पीड़ित कटिहार जिला के फल्का थाना क्षेत्र अंतर्गत पोठिया गांव निवासी किशोरी साह ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर अपने पत्नी के साथ ससुराल बेलदौर आया हुआ था. वहीं एक दोस्त की बाइक लेकर फुलवडिया डीह स्थित बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर फुलवरिया डीह गए थे और उक्त गाड़ी को मुख्य द्वार पर लगाकर पूजा करने चले गए. जब पूजा कर वापस बाइक के पास पहुंचे तो बाइक गायब थी. काफी खोजबीन करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला. इस संबंध में थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि सूचक के द्वारा आवेदन दिया गया है, पुलिस मामले की छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










