ePaper

खगड़िया में गोली मारकर युवक की हत्या, चचेरा भाई की हालत गंभीर

Updated at : 22 Aug 2024 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
खगड़िया में गोली मारकर युवक की हत्या, चचेरा भाई की हालत गंभीर

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया में अपराधियों ने बाइक सवार को गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं गोली लगने से बाइक पर सवार अन्य युवक घायल हो गया है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया में अपराधियों ने बाइक सवार को गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं गोली लगने से बाइक पर सवार अन्य युवक घायल हो गया है. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. 

बाइक पर दो लोग सवार थे

खगड़िया में अपराधियों ने बाइक सवार को गोली मार कर हत्या कर दी. बाइक पर सवार अन्य युवक घायल हो गया है. जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना की वजह आपसी रंजिश बतयी जा रही है. मृतक अपने भाई के साथ बाइक से खगड़िया की ओर आ रहा था.

अपराधियों ने बीच सड़क पर फायरिंग की

इसी दौरान मुफासिल थाना क्षेत्र अमनी बगडू सड़क पर पहले से घात लगाए आधा दर्जन अपराधियों ने उसकी बाइक रोक लिया. उसके बाद बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना के बाद इलाकें में अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर गयी, लेकिन उसमें एक युवक ने अपनी जान गवां दी। वहीं दूसरे युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. 

Also Read: नालंदा में नशे के ओवरडोज से 16 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों ने दोस्तों को ठहराया जिम्मेदार

परिजनों ने हत्या की वजह बतयी

मृतक की पहचान मानसी थाना क्षेत्र निवासी बैधनाथ राम के 42 वर्षीय पुत्र रोहित राम के रूप में हुई है. घायल युवक की पहचान मृतक के चचेरे भाई रघुनाथ राम के 26 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है. इस घटना के बाद परिजनों का कहना है कि मृतक रोहित कुछ लोगों से आपसी विवाद चल रहा था. परिजनों ने उनलोगों पर हाई हत्या का आरोप लगाया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक युवक की हत्या हुई है. पुलिस जांच में जुट गई है. फिलहाल मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन