सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने ली भरत यादव की जान, पत्नी और दो मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

Updated:
विज्ञापन
विलाप करते परिजन | Prabhat Khabar Network

रोते-बिलखते परिजन. | Prabhat Khabar Network

Road Accident : बेगूसराय के साहेबपुर कमाल में सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने 40 वर्षीय भरत यादव की जान ले ली. इस हादसे से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जहां उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

Road Accident : बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल में सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मानसी प्रखंड के पश्चिमी ठाठा पंचायत निवासी 40 वर्षीय भरत यादव की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं. पत्नी और दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

सड़क पार करते समय हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार मानसी प्रखंड के पश्चिमी ठाठा पंचायत वार्ड संख्या-2 निवासी भरत यादव किसी निजी कार्य से बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल गए थे. इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

अस्पताल पहुंचते ही बिलख पड़े परिजन

घटना की सूचना मिलते ही परिजन बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे. वहां भरत यादव का शव देखते ही परिवार के सदस्यों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं. हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध नजर आया.

पत्नी और दो मासूम बच्चों का सहारा छिन गया

भरत यादव अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं. परिवार के कमाऊ सदस्य की असामयिक मौत से घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पति को खोने के बाद पत्नी गहरे सदमे में है, जबकि मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया. गांव के लोग भी शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे रहे.

सरपंच ने परिजनों को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

घटना की जानकारी मिलते ही पश्चिमी ठाठा पंचायत के सरपंच मनोज कुमार बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. स्थानीय लोगों ने भी इस दुखद घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही.

पूरे पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर

भरत यादव की असामयिक मौत की खबर फैलते ही पश्चिमी ठाठा पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई. गांव में हर कोई इस हादसे को लेकर दुखी नजर आया. लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए ऐसे हादसों पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की.


विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन