ePaper

बीएलओ के साथ बीडीओ ने की बैठक, दिये कई निर्देश

Updated at : 16 Jun 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
बीएलओ के साथ बीडीओ ने की बैठक, दिये कई निर्देश

महिला मतदाताओं की स्थिति सुधारने एवं अधिक से अधिक महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश दिए

विज्ञापन

चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन के सभाकक्ष में सोमवार को बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों की बैठक हुई. बैठक में चौथम बीडीओ मो मिन्हाज अहमद ने बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों को कई निर्देश दिए. बीडीओ ने प्रति एक हजार पुरुष मतदाताओं पर महिला मतदाताओं की स्थिति सुधारने एवं अधिक से अधिक महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश दिए. साथ ही 18 वर्ष पूरा करने वाले नए मतदाताओं का नाम भी मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश दिए. बीडीओ ने कहा कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने सभी बीएलओ से कहा कि कार्य को प्रमुखता से संपन्न कराएं. मौके पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी प्रमथ मयंक, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नीतेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सरयुग रविदास सहित शिक्षक श्यामल कुमार विद्यार्थी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन