मारवाड़ी युवा मंच के जिला अध्यक्ष पर हमला

मारवाड़ी युवा मंच के जिला अध्यक्ष सह जदयू नेता संदीप केडिया पर जानलेवा हमला किया गया है
खगड़िया. मारवाड़ी युवा मंच के जिला अध्यक्ष सह जदयू नेता संदीप केडिया पर जानलेवा हमला किया गया है. जिलाध्यक्ष संदीप पर हमला करने के मामले में नगर थाना में कांड संख्या 356/24 दर्ज किया गया है. संदीप केडिया में थाना में दिए आवेदन में कहा कि वह विद्याधार वार्ड संख्या 15 स्थित आवास से गाड़ी संख्या बीआर 10पीबी 6843 पर बैठ कर रात में स्टेशन जा रहा था. देखा सामने वाली गली में राजेश यादव, पिता शीतल यादव, ऋषि यादव पिता राजेश यादव, अमित यादव, नीतीश यादव पिता सुचित यादव साकिन रामचंद्रा खड़े थे. जैसे ही गाड़ी स्टार्ट कर आगे बढ़ा तो राजेश यादव चिल्लाते हुए गाली गलौज करने लगा. उसके बाद अमित यादव गाड़ी पर ईंट चला दिया. जिसके कारण गाड़ी का शीशा टूट गया. वह गाड़ी से निकलकर भागना चाह रहे थे कि दोबारा अमित यादव ने ईंट चला दिया. जिसके कारण उसके सिने में ईंट लग गया. इसी दौरान ऋषी यादव ने फायरिंग करने लगा. जिससे वह बाल बाल बच गया. ऋषि यादव ने जान मारने की धमकी दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










