संभावित बाढ़ को लेकर आपदा मित्र की हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन
संभावित बाढ़ को लेकर आपदा मित्र की हुई बैठक

आपदा मित्रों को लाइफ जैकेट उपलब्ध कराने की तिथि से 28 अक्टूबर तक हीं दिये जाने की बात कही गई

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में शुक्रवार को संभावित बाढ़ को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर आपदा मित्रों की एक बैठक हुई. बैठक में प्रथम आपदा मित्रों का मोबाइल नंबर व पता आदि लिया गया. किसी भी हालत में बाढ़ के दौरान अपने क्षेत्र से बाहर ना रहने या अवकाश पर नहीं जाने की हिदायत दी गई. जबकि आपदा मित्रों के बकाया पूर्व की राशि भुगतान प्रक्रिया को लेकर आपदा मित्रों से भुगतान संबंधित विवरण आधार कार्ड खाते की छाया प्रति आदि देने को कहा गया. आपदा मित्रों को लाइफ जैकेट उपलब्ध कराने की तिथि से 28 अक्टूबर तक हीं दिये जाने की बात कही गई. पुनः वापस करने की बात कही. विदित हो कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 35 आपदा मित्र हैं, जो बाढ़ के दौरान विभिन्न स्थलों पर प्रतिनियुक्त किया गया है. बैठक में कृषि पदाधिकारी सरयुग रविदास, अंचल नाजीर आपदा मित्र के अध्यक्ष इकबाल अली आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन