बाल पंजी का संधारण नहीं करनेवाले प्रधानाध्यापक नपेंगे

Updated at : 05 Jun 2017 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
बाल पंजी का संधारण नहीं करनेवाले प्रधानाध्यापक नपेंगे

खगड़िया : अब शिक्षा विभाग की नजर बाल पंजी के संधारण पर पड़ गयी है. ऐसे में बाल पंजी दुरुस्त नहीं करने वाले प्रधानाध्यापकों पर शिक्षा विभाग विभागीय कार्रवाई करेगा. बाल पंजी का संधारण कर उसे दुरुस्त करने के लिए प्रधानाध्यापकों को दो सप्ताह का समय दिया गया है. राज्य परियोजना निदेशक ने जिला कार्यक्रम […]

विज्ञापन

खगड़िया : अब शिक्षा विभाग की नजर बाल पंजी के संधारण पर पड़ गयी है. ऐसे में बाल पंजी दुरुस्त नहीं करने वाले प्रधानाध्यापकों पर शिक्षा विभाग विभागीय कार्रवाई करेगा. बाल पंजी का संधारण कर उसे दुरुस्त करने के लिए प्रधानाध्यापकों को दो सप्ताह का समय दिया गया है. राज्य परियोजना निदेशक ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि दो सप्ताह के अंदर विद्यालयों में बाल पंजी का संधारण किया जाये. इस निर्देश के आलोक में जिले के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय तथा बुनियादी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के समय सीमा के अंदर बाल पंजी का संधारण करना होगा.

बाल पंजी में विद्यालय के पोषक क्षेत्र के 0 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों की विवरणी साफ-साफ अंकित करना है. बाल पंजी संधारण की प्रक्रिया प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित प्रधानाध्यापक विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक बुलाकर इस पर विस्तार से चर्चा करेंगे. दो सप्ताह के अंदर बाल पंजी का संधारण नहीं करने वाले प्रधानाध्यापकों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन