दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो जख्मी

Updated at : 29 Apr 2017 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो जख्मी

महेशखूंट : थाना क्षेत्र के राजधाम गांव के समीप गुरुवार की देर रात एनएच 107 पर दो मोटर साइकिल की आमने सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि दो युवक जख्मी हो गये. मिली जानकारी के अनुसार राजधाम गांव निवासी स्व शंभू सिंह के 18 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार मोटरसाइकिल से […]

विज्ञापन

महेशखूंट : थाना क्षेत्र के राजधाम गांव के समीप गुरुवार की देर रात एनएच 107 पर दो मोटर साइकिल की आमने सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि दो युवक जख्मी हो गये. मिली जानकारी के अनुसार राजधाम गांव निवासी स्व शंभू सिंह के 18 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार मोटरसाइकिल से महेशखूंट जा रहा था. सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गयी.

टक्कर में आलम नगर मधेपुरा गंगापुर निवासी दिलीप पटेल भागलपुर जिले के बिहपुर निवासी धीरज कुमार जख्मी हो गये. जिसके कारण राजधाम निवासी शिवम की मौत घटना स्थल पर हो गयी. दिलीप और धीरज का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है. शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन