युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया

खगड़िया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर पंचखुट्टी गांव के बगीचा में हत्या करने के बाद युवक का शव पेड़ से लटका दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-31 को अवध संस्कृत कॉलेज के पास जाम कर दिया. हत्यारोपित की अविलंब गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटाया. सड़क […]
खगड़िया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर पंचखुट्टी गांव के बगीचा में हत्या करने के बाद युवक का शव पेड़ से लटका दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-31 को अवध संस्कृत कॉलेज के पास जाम कर दिया. हत्यारोपित की अविलंब गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटाया.
सड़क जाम कर रहे लोगों ने बताया कि रहीमपुर सहनी टोला निवासी 35 वर्षीय अनिल सहनी बीती रात शौच के लिए निकला था. लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं आया, तो परिजनों को आशंका होने लगी. सुबह जब अनिल की खोज की गयी तो संस्कृत कॉलेज के पीछे पेड़ पर उसका शव लटका मिला. पेड़ से अनिल का शव लटका देख लोगों में आक्रोश पनपने लगा. आक्रोशित लोगों ने शव को पेड़ से उतार कर एनएच-31 पर रख दिया. आक्रोशित लोग शव के पास हंगामा करने लगा. इस दौरान एनएच-31 पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




