मुंगेर : घर में घुस कर वकील की गोली मार कर हत्या

Updated at : 26 Apr 2017 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर : घर में घुस कर वकील की गोली मार कर हत्या

मुंगेर : सफियासराय थाना क्षेत्र हेरुदियारा संग्रामपुर गांव में मंगलवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक अधिवक्ता जलधर यादव (50) की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना उस समय हुई जब वे अपने घर में थे. तभी दो की संख्या में अपराधी एक मुकदमे के संदर्भ में पूछताछ करते हुए घर में घुसे और उसे […]

विज्ञापन

मुंगेर : सफियासराय थाना क्षेत्र हेरुदियारा संग्रामपुर गांव में मंगलवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक अधिवक्ता जलधर यादव (50) की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना उस समय हुई जब वे अपने घर में थे. तभी दो की संख्या में अपराधी एक मुकदमे के संदर्भ में पूछताछ करते हुए घर में घुसे और उसे दो गोली मार दी.

गंभीर अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां कुछ ही देर बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़

बेल करवाने की बात कह घुसे घर में : वकील जलधर यादव दोपहर में अपने घर
मुंगेर : घर में घुस…
पर आराम कर रहे थे. तभी एक बाइक पर सवार दो युवक उसके घर पर पहुंचे. प्रत्यक्षदर्शी पुष्पा देवी (जलधर यादव की पत्नी) ने बताया कि दोनों युवक बाइक खड़ी कर उसके घर में घुसे तथा उनके पति से कहा कि उसका बेल टूट गया है, फिर से बेल करवाना है. इस पर जलधर यादव ने युवक से केस नंबर की मांग की. इसके बाद दोनों युवक वहां से चले गये तथा कुछ ही देर बाद फिर से घर पर पहुंचे. इसी दौरान उसके पति को केस नंबर लिखाने लगे.
नंबर लिखाने के दौरान ही दोनों युवकों ने पिस्तौल निकाल कर उनके पति पर गोली चला दी. इसमें एक गोली उनके सीने तथा एक गोली कमर में लगी. गोली मार कर दोनों युवक वहां से फरार हो गये. पुष्पा देवी ने बताया कि वह एक युवक को पहचानती हैं, जो हेरुदियारा निवासी रामानंद यादव का पुत्र मनोहर यादव है.
बाइक पर सवार दो अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम
एक गोली सीने व दूसरी कमर में लगी, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
पत्नी ने कहा, एक अपराधी हेरुदियारा निवासी रामानंद यादव का पुत्र मनोहर यादव है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन