इंजन पर यात्री, पायदान पर पुलिस
Updated at : 31 Mar 2017 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

लापरवाही. सहरसा-खगड़िया रेलखंड पर रोज टूट रहे रेलवे के नियम सहरसा-मानसी-खगड़िया रेलखंड पर इंजन पर चढ़ कर रेलयात्रियों की सफर कट रही है. बोगियों में बिना बुक सामान की आवाजाही से रेलवे को रोज हजारों का चुना लग रहा है. रेलवे प्लेटफाॅर्म पर केला बाजार से लेकर अतिक्रमण के खेल पर कई बार मेमो देने […]
विज्ञापन
लापरवाही. सहरसा-खगड़िया रेलखंड पर रोज टूट रहे रेलवे के नियम
सहरसा-मानसी-खगड़िया रेलखंड पर इंजन पर चढ़ कर रेलयात्रियों की सफर कट रही है. बोगियों में बिना बुक सामान की आवाजाही से रेलवे को रोज हजारों का चुना लग रहा है. रेलवे प्लेटफाॅर्म पर केला बाजार से लेकर अतिक्रमण के खेल पर कई बार मेमो देने के बाद ही रेलवे सुरक्षा बल की नींद नहीं खुल रही है.
खगड़िया : सहरसा-खगड़िया रेलखंड पर रोज रेलवे के नियम टूट रहे हैं. स्थिति यह है कि बोगियों में अवैध सामान ठूंसे रहते हैं और ब्रेकभान से लेकर इंजन पर चढ़ कर रेलयात्रियों की सफर कट रही है. ऐसा नहीं है कि इस स्थिति से रेलवे सुरक्षा बल वाकिफ नहीं है लेकिन सब कुछ देखने के बाद भी मुंह मोड़ लेने से कई सवाल उठ खड़े हो रहे हैं.
प्लेटफाॅर्म पर केला बाजार लग रहा है तो बाहर में अवैध वसूली के सहारे दर्जनों अवैध दुकानें फल-फूल रही है. इतना ही नहीं रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण के खेल में रेलवे सुरक्षा बल से लेकर जीआरपी की भूमिका सवालों के घेरे में है. हालांकि रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेल पुलिस के अधिकारी कहते हैं कि आये दिन अतिक्रमणकारियों को खदेड़ने के लिये अभियान चलाया जाता है. किसी भी प्रकार की अवैध वसूली की बात को बेबुनियाद करार देते हुए सुरक्षा अधिकारी पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं.
आज साहब आने वाले हैं : बताया जाता है कि रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण के खेल में स्थानीय रेल अधिकारियों की संदिग्ध भूमिका है. चाहे सन्हौली ढाला पर लगने वाली सैकड़ों दुकानें हो या मथुरापुर ढाला पर अवैध रूप से संचालित ऑटो स्टैंड का. सूत्रों की मानें तो उच्चाधिकारियों के आगमन पर अतिक्रमणकारियों को हटा दिया जाता है और अधिकारियों के जाते ही फिर से स्थिति जस की तस हो जाती है. कहा जाता है कि अधिकारियों के आगमन से पहले ही अतिक्रमणकारियों को इसकी सूचना मिल जाती है. नतीजतन अधिकारियों को दिखाने के लिये रेलवे की जमीन को खाली करवा दिया जाता है. लेकिन अधिकारी के जाते ही अतिक्रमणकारी फिर से रेलवे की जमीन पर काबिज हो जाते हैं.
बिना बुक सामान से हजारों का नुकसान
खगड़िया रेलवे स्टेशन से रोज हजारों क्विंटल अवैध सामानों की आवाजाही हो रही है. खासकर सहरसा जाने वाली ट्रेनों में तो बिना बुक कराये सामानों को लाने व ले जाने से रेलवे को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है. खगड़िया रेलवे स्टेशन पर सुबह के वक्त प्लेटफॉर्म पर रखे बिना बुक सामानों को देखकर भी रेलवे सुरक्षा बल व जीआरपी पुलिस मुंह फेर लेते हैं. लिहाजा, खुलेआम बिना बुक कराये गये सामानों को ट्रेन में लाद कर ले जाया जाता है.
कई बार मेमो भी दिया गया लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है. इतना ही प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर लग रहे केला बाजार के बारे में कई बार आरपीएफ व जीआरपी को मेमो दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. ऐसे में रेलवे सुरक्षा बल व जीआरपी पर सवाल उठना लाजिमी है. बताया जाता है कि बिना बुक सामानों से अवैध वसूली के लिये दलाल तैनात है. जो अवैध वसूली कर बराबर हिस्सा पहुंचा देते हैं. नतीजतन बिना बुक सामानों की ओर ध्यान नहीं दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




