दवा व्यवसायी के साथ मारपीट, सड़क जाम

खगड़िया : स्टेशन चौक के समीप दवा व्यवसायी के साथ मारपीट किये जाने के बाद आक्रोशित व्यवसायियों ने मंगलवार को सड़क जाम कर हंगामा किया. हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ और सड़क पर से जाम हटाया गया. जानकारी के अनुसार स्टेशन चौक के दवा व्यवसायी महेश केडिया के दुकान के आगे […]
खगड़िया : स्टेशन चौक के समीप दवा व्यवसायी के साथ मारपीट किये जाने के बाद आक्रोशित व्यवसायियों ने मंगलवार को सड़क जाम कर हंगामा किया. हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ और सड़क पर से जाम हटाया गया. जानकारी के अनुसार स्टेशन चौक के दवा व्यवसायी महेश केडिया के दुकान के आगे ठेला लगाकर एक युवक दुकान चलाना चाह रहा था.
दवा व्यवसायी ने आगे से दुकान हटाने का आग्रह किया, लेकिन उक्त युवक ने इसका विरोध करते हुए दवा दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के बाद आरोपित युवक अन्य सहयोगी के साथ फरार हो गया. आक्रोशित लोग सड़क जाम कर दिया. इसके कारण बाजार में वाहनों की कतार लग गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




