नगर परिषद में 89 करोड़ रुपये का बजट पारित

खगड़िया : नारायण मंडल सभागार में नगर परिषद बोर्ड की विशेष बैठक आयोजित की गयी. जिसमें वित्तीय वर्ष 2017-18 की समीक्षा के बाद नगर सभापति द्वारा आंशिक संशोधन के साथ 89 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया. बजट में जलापूर्त्ति के लिए 10.57 करोड़ रुपये, सबके लिए आवास योजना के लिए 12 करोड़, […]
खगड़िया : नारायण मंडल सभागार में नगर परिषद बोर्ड की विशेष बैठक आयोजित की गयी. जिसमें वित्तीय वर्ष 2017-18 की समीक्षा के बाद नगर सभापति द्वारा आंशिक संशोधन के साथ 89 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया. बजट में जलापूर्त्ति के लिए 10.57 करोड़ रुपये, सबके लिए आवास योजना के लिए 12 करोड़, सड़कों के लिए 8 करोड़, सिवरेज एवं ड्रेनेज के लिए 4.80 करोड़, स्ट्रीट लाईट के लिए 5 करोड़, नगरपालिका मशीनरी क्रय के लिए 3.45 करोड़, भूमि क्रय के लिए 11.5 करोड़, नगरपालिका भवन, प्रशासनिक भवन एवं अन्य भवनों के लिए 5.75 करोड़ का प्रावधान किया गया है.
वहीं नगरपालिका के कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन मद के लिए बजट में तीन करोड़ का बजट रखा गया है. मौके पर उपस्थित सदस्यों द्वारा बजट के प्रावधानों में आंशिक संशोधन की आवश्यकता को महसूस करते हुए बजट को आमजनों के लिये उपयोगी करार दिया है. मौके पर नगर उपसभापति श्री राज कुमार फोगला, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य विजय यादव, मो. रूस्तम अली, वार्ड पार्षद दिवाकर राम, शिवराज यादव, रविशचन्द्र, विरेन्द्र पासवान, पप्पू यादव, नूतन देवी, रितिका प्रिया, सपना देवी, सरोजनी देवी, हेमा भारती, पूजा देवी, पार्वती देवी, पूनम देवी, तदर्थ समिति के अध्यक्ष श्री अरूण ठाकुर, सदस्य विनोद कुमार, श्रवण गोयनका, नन्दु कुमार, आसिफ नजीर, रेणुका देवी, कनीय अभियंता रोशन कुमार आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




