10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार तैयारी. मार्च से चालू होगा मेगा फूडपार्क

Updated at : 23 Dec 2016 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार  तैयारी. मार्च से चालू होगा मेगा फूडपार्क

मानसी में बनाये जा रहे मेगा फूड पार्क के चालू हो जाने से छोटे बड़े उद्यमी को भरपूर फायदा मिलेगा. और बेरोजगारों को रोजगार का अवसर भी प्राप्त होगा. इसके निर्माण से किसानों के माली हालत में सुधार आयेगी. किसानों को कम खर्च में बेहतर मुनाफा मिलेगा. खगड़िया : जिले के मानसी में बनाये जा […]

विज्ञापन

मानसी में बनाये जा रहे मेगा फूड पार्क के चालू हो जाने से छोटे बड़े उद्यमी को भरपूर फायदा मिलेगा. और बेरोजगारों को रोजगार का अवसर भी प्राप्त होगा. इसके निर्माण से किसानों के माली हालत में सुधार आयेगी. किसानों को कम खर्च में बेहतर मुनाफा मिलेगा.

खगड़िया : जिले के मानसी में बनाये जा रहे मेगा फूड पार्क में संरक्षण की प्रक्रिया मार्च से शुरू हो जायेगी. पार्क का निर्माण 100 करोड़ की लागत से किया जा रहा है. जिले के लगभग 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा. उक्त जानकारी प्रिस्टाइन कंपनी के निदेशक संजय मवार ने दी. उन्होंने बताया कि मेगा फूड पार्क के निर्माण से छोटे बड़े उद्यमी को इस भरपूर फायदा मिलेगा. इसके निर्माण से किसानों के माली हालात में सुधार आयेगी. किसानों को कम खर्च में बेहतर मुनाफा मिलेगा.
उन्होंने बताया कि पार्क का निर्माण अंतिम चरण में है. मेगा फूड पार्क के लिए दो वेयर हाउस, प्रशासनिक भवन एवं फैसीलेटर सेंटर का निर्माण किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि मेगा फूड पार्क परिसर में लगभग 4 एकड़ में बेबी कॉन एवं स्वीट कॉन की खेती का प्रयोग किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जिले के किसान तथा छोटे बड़े उद्यमियों के लिए 12 करोड़ की लागत से 15 हजार मैट्रिक टन क्षमता वाली वेयर हाउस का निर्माण किया गया है. जिसे मार्च में शुरू कर दिया जायेगा.
उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए बेहतर रोजगार उपलब्ध कराये जायेंगे. इसके अलावा छोटे बड़े उद्योग, आचार उद्योग, पनीर उद्योग, मक्का, बिस्कुट, लेवल निर्माण का निर्माण किया जायेगा. जहां से अच्छे मुनाफे पर आयात निर्यात किया जायेगा. मौके पर सीइओ आनन्द झा, रिजनल ऑफिसर राकेश कुमार, एरिया मैनेजर सुधांशु शेखर सहित दर्जनों मेगाफूड पार्क कंपनी के कर्मी उपस्थित थे.
जानकारी देते प्रिसटाइन कंपनी के निदेशक.
100 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है मेगा फूड पार्क
छोटे – बड़े उद्यमी आगे आयें, फूडपार्क से मिलेगा सहयोग
खाद्य सामग्री को सुरक्षित रखने के लिए 15-15 मीट्रिक टन का बनाया जा रहा वेयर हाउस
छोटे बड़े व्यवसायियों को मेगाफूड पार्क से होगा फायदा
मेगाफूड पार्क के माध्यम से किसानों की होगी समस्या दूर
किसानों को किया जायेगा प्रशिक्षित
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन