दो दिनों में फिर रफ्तार पकड़ेगी ठंड

Updated at : 23 Dec 2016 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
दो दिनों में फिर रफ्तार पकड़ेगी ठंड

खगड़िया : मौसम ने बुधवार को एक बार फिर से पलटी मार दी. सर्द हवा बंद हुई, तो कोहरे ने दस्तक दे दी. कोहरे से सूरज की गरमी भी कम हो गयी. इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी. मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले दो दिनों में कोहरा घना होने से ठंड बढ़ेगी. […]

विज्ञापन

खगड़िया : मौसम ने बुधवार को एक बार फिर से पलटी मार दी. सर्द हवा बंद हुई, तो कोहरे ने दस्तक दे दी. कोहरे से सूरज की गरमी भी कम हो गयी. इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी. मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले दो दिनों में कोहरा घना होने से ठंड बढ़ेगी. बुधवार की सुबह तक कोहरा छाया रहा. सुबह में अन्य दिनों की तुलना में वाहन भी कम नजर आये. जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

लोग देर से घरों से बाहर निकले. दिन के 10 बजे धूप खिली, तो लोगों को कुछ राहत मिली. दोपहर बाद धूप पर बादल प्रभावी होने लगे. अधिकतम तापमान 21.2 रहा. इसी प्रकार से न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन