वाहन चालक नियमों की उड़ाते हैं धज्जियां

Published at :25 Nov 2016 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन चालक नियमों की उड़ाते हैं धज्जियां

बस की छत पर बैठे यात्री. खगड़िया : बखरी बस स्टैंड से खुलने वाले छोटे बड़े वाहन के चालकों द्वारा ओवरलोडिंग कर अपने वाहनों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाना नियति बन गयी है. ऐसे वाहन चालक ज्यादा रुपये कमाने के लालच में यात्रियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते नजर आते हैं. […]

विज्ञापन

बस की छत पर बैठे यात्री.

खगड़िया : बखरी बस स्टैंड से खुलने वाले छोटे बड़े वाहन के चालकों द्वारा ओवरलोडिंग कर अपने वाहनों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाना नियति बन गयी है. ऐसे वाहन चालक ज्यादा रुपये कमाने के लालच में यात्रियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते नजर आते हैं.
बुधवार को बखरी बस स्टैंड से खुलने वाले छोटे बड़े वाहनों की छत पर वाहन के उप चालक द्वारा जबरन यात्रियों को बैठाया जा रहा था. क्षमता से अधिक सवार अपनी जान हथेली पर रखकर यात्रा कर रहे हैं. आये दिन सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों की मौत हो जाती है. कई लोग ओवरलोडिंग के कारण घायल भी होते हैं. बावजूद इसके लोग सबक नहीं ले रहे हैं.
उल्लेखनीय है कि बखरी बस स्टैंड से बखरी, अलौली, जलकौरा, गंगौर, चातर- संतोष, हरिपुर, सोनिहार सहित विभिन्न जगहों के लिए यात्री यात्रा करते हैं. वहीं, बलुवाही बस स्टैंड से खुलनेवाले छोटे बड़े वाहनों की भी यही हाल है. गंतव्य तक जल्दी पहुंचने और ज्यादा से ज्यादा फेरी लगाने के चक्कर में वाहन चालक कभी-कभी अपना संतुलन खो देते है. जिससे निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है. ऐसे वाहन चालकों पर अगर परिवहन विभाग के पदाधिकारी अंकुश लगाय तो दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन