क्षतिग्रस्त बाइपास पर चलना हुआ मुश्किल

Published at :24 Nov 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाइपास पर चलना हुआ मुश्किल

खगड़िया : स्थानीय बलुवाही स्थित बाइपास पर लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. उक्त बाइपास को शहर में बड़ी वाहनों के प्रवेश से जाम से निजात दिलाने को लेकर वर्ष 2010 में लाखों रुपये की लागत से निर्माण किया गया था. निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद दो वर्षों तक नियमित रूप […]

विज्ञापन

खगड़िया : स्थानीय बलुवाही स्थित बाइपास पर लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. उक्त बाइपास को शहर में बड़ी वाहनों के प्रवेश से जाम से निजात दिलाने को लेकर वर्ष 2010 में लाखों रुपये की लागत से निर्माण किया गया था.

निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद दो वर्षों तक नियमित रूप से निर्माण कंपनी को मरम्मत कार्य भी करानी थी, लेकिन उक्त सड़क निर्माण के एक वर्ष के अंदर ही कालीकरण अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया. बलुवाही से दाननगर तक सड़क में गड्ढे बन गये, लेकिन उक्त बाइपास की मरम्मत कार्य आज तक नहीं हो पाया है.
इसके कारण उक्त बाइपास पर कभी भी बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है और न ही आजतक संवेदक पर कोई कार्रवाई की जा सकी है. इधर, युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जिला प्रशासन बाइपास की मरम्मत को लेकर अनदेखी कर रही है, जबकि प्रतिदिन इस बाइपास के माध्यम से भारी वाहनों की आवाजाही होती है. उन्होंने बताया कि उक्त बाइपास पर अतिक्रमणकारियों द्वारा अवैध रूप से फूस का घर बना लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन