उत्तरी भाग में शाम तक बिजली की हाेगी आपूर्ति

खगड़िया : शहर के उत्तरी भाग के लोगों को मंगलवार की शाम तक बिजली मिल पायेगी. सन्हौली ढाला के समीप 11 हजार के केवल पंक्चर हो जाने के कारण सोमवार की दोपहर से शहर का बिजली ठप है. इसके कारण शहर के लोगों को परेशानी हो रही है. विद्युत उपभोक्ता राजीव कुमार, संजय कुमार, संजीव […]
खगड़िया : शहर के उत्तरी भाग के लोगों को मंगलवार की शाम तक बिजली मिल पायेगी. सन्हौली ढाला के समीप 11 हजार के केवल पंक्चर हो जाने के कारण सोमवार की दोपहर से शहर का बिजली ठप है. इसके कारण शहर के लोगों को परेशानी हो रही है. विद्युत उपभोक्ता राजीव कुमार, संजय कुमार, संजीव कुमार, अजय कुमार, पवन कुमार सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि दोपहर के बाद से बिजली आपूर्ति बाधित है. विद्युत आपूर्ति बंद रहने के कारण इंन्वर्टर भी जवाब देने लगा है.
सर्वाधिक परेशानी स्कूल व कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र व छात्राओं को हो रही है. इधर, देर शाम तक लोग विद्युत सेवा बाधित रहने के कारणों को पता लगाने में परेशान दिख रहे थे. लोगों का एक मात्र सहार जेनरेटर भी विद्युत आपूर्ति करने में सक्षम नहीं हो पा रहा है. घर में उपयोग किये जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन ठप पड़ा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




