आज होगी मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना

Published at :01 Oct 2016 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
आज होगी मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना

दुर्गापूजा को लेकर शुक्रवार को शहर के िवभिन्न चौक-चौराहों पर पूजन सामग्रियों की खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ी पड़ी. आज से शुरू होने वाले पूजा को लेकर चहुंओर वातावरण भक्तिमय हो गया है. खगड़िया : नवरात्रा को लेकर शुक्रवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पूजन सामग्रियों की खरीदारी श्रदालुओं ने किया. भीड़ […]

विज्ञापन
दुर्गापूजा को लेकर शुक्रवार को शहर के िवभिन्न चौक-चौराहों पर पूजन सामग्रियों की खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ी पड़ी. आज से शुरू होने वाले पूजा को लेकर चहुंओर वातावरण भक्तिमय हो गया है.
खगड़िया : नवरात्रा को लेकर शुक्रवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पूजन सामग्रियों की खरीदारी श्रदालुओं ने किया. भीड़ होने के कारण शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहन रेंगते रहे.
फल दुकानदार मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद शब्बीर ने बताया कि सुबह से ही खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी थी. उन्होंने बताया कि सेब 120 रुपये प्रति किलो, केला 25 रुपये दर्जन, संतरा 60 रुपये किलो, अनार 120 रुपये किलो, नारियल 25 रुपये प्रतिपिस बेची जा रही है. वहीं, किरण देवी, माला देवी आदि ने बताया कि कलश 35 रुपये बड़ा, दीप 5 रुपये पिस, धूपदानी 15 रुपये पिस बिक रहे हैं.
बुढ़ी गंडक में श्रद्वालुओं ने लगायी डूबकी
शनिवार से शुरू तो रहे नवरात्रा को लेकर शुक्रवार को बुढ़ी गंडक में श्रदालुओं ने डुबकी लगायी. वहीं, कलश स्थापन के लिए जल भरते नजर आये.
भक्तिगीत से शहर होने लगा गुंजायमान
मुहल्ले हो या फिर शहर में अवस्थित दुकानें चारों तरफ भक्ति गीतों से भक्तगण मंत्रसुग्ध हो रहे हैं. खासकर विभिन्न पूजा स्थानों पर भक्तिगीत सुबह से लेकर देर शाम तक सुनाई देने लगी है. पूजा को लेकर बच्चाें में खासा उत्साह है. बच्चे स्कूली में छुट्टी होने का इंतजार कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन