दशहरा व मुहर्रम एक साथ, प्रशासन मुस्तैद

Published at :30 Sep 2016 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
दशहरा व मुहर्रम एक साथ, प्रशासन मुस्तैद

गोगरी : इस बार दशहरा एवं मुहर्रम त्योहार की तिथि एक साथ पड़ जाने पर प्रशासन की नींद उड़ी हुई है. इसे चुनौती के रूप में लेते हुए प्रशासन पूरी तरह सजग है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने गुरूवार को एक आवश्यक बैठक आयोजित कर स्थिति पर सूक्ष्म नजर रखने का आदेश दिया है. बताते चले […]

विज्ञापन

गोगरी : इस बार दशहरा एवं मुहर्रम त्योहार की तिथि एक साथ पड़ जाने पर प्रशासन की नींद उड़ी हुई है. इसे चुनौती के रूप में लेते हुए प्रशासन पूरी तरह सजग है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने गुरूवार को एक आवश्यक बैठक आयोजित कर स्थिति पर सूक्ष्म नजर रखने का आदेश दिया है. बताते चले कि इन दोनों बड़े त्योहार पर दोनों हीं समुदाय के तरफ से काफी तादाद में लोग शरीक होते हैं. मेले के आयोजन होते हैं. दुर्गा पूजा के विसर्जन में एहतियात के तौर पर प्रशासनिक व्यवस्था आवश्यक होती है.

इसी प्रकार ताजिया के जुलुस में भी प्रशासनिक व्यवस्था आवश्यक होती है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजन कुमार सिंहा ने कहा है कि दशहरा एवं मुहर्रम पर्व एक साथ मनाये जाने को लेकर प्रशासन को काफी चौकस रहने की आवश्यकता है. जिसमें सभी थानाध्यक्षों को अपने -अपने क्षेत्र में पूर्ण शांति व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेवारी दी गयी है.

किसी भी अप्रिय घटना को फौरन संज्ञान में लेकर उसके निदान के प्रयास करने की आवश्यकता पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने जोर दिया है. श्री सिन्हा ने पदाधिकारियों से कहा है कि पूजा पंडालों को अनुज्ञप्ति सशर्त दिया जाय. वहीं ताजिया जुलुस लेने में भी नया लाइसेंस लेने वालों की पूरी छानबीन कर रूट की जांच कराकर हीं अनुज्ञप्ति निर्गत करने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन