अश्लील गाने पर डीजे वाले होंगे जिम्मेवार

Published at :29 Sep 2016 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
अश्लील गाने पर डीजे वाले होंगे जिम्मेवार

गोगरी : अश्लील व भड़काऊ गाने पर डीजे चलाने वाले जिम्मेवार होंगे. पंडाल व लाइट डेकोरेशन से पहले सुरक्षा का करना होगा ख्याल. उक्त बातें एसडीओ संतोष कुमार व एसडीपीओ राजन कुमार सिन्हा ने अनुमण्डल के सभी थानाध्यक्ष को कही. उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्ष डीजे संचालक के साथ बैठक कर उक्त जानकारी दें. एसडीओ […]

विज्ञापन

गोगरी : अश्लील व भड़काऊ गाने पर डीजे चलाने वाले जिम्मेवार होंगे. पंडाल व लाइट डेकोरेशन से पहले सुरक्षा का करना होगा ख्याल. उक्त बातें एसडीओ संतोष कुमार व एसडीपीओ राजन कुमार सिन्हा ने अनुमण्डल के सभी थानाध्यक्ष को कही. उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्ष डीजे संचालक के साथ बैठक कर उक्त जानकारी दें.

एसडीओ ने कहा कि दोनों त्योहारों को लेकर डीजे की बुकिंग होती है. दुर्गा पूजा व मुहर्रम के लिए बुकिंग करने से पहले सभी डीजे चलाने वालों को थाने से लाइसेंस प्राप्त करना होगा. साथ ही ये भी लिखित देना होगा कि पूजा व मुहर्रम के दौरान कोई भी अश्लील व भड़काऊ गीत संगीत नहीं बजायेंगे. एसडीओ ने कहा कि पंडाल के समीप या ताजिया के समीप वैसे लाइट का प्रयोग नहीं करेंगे, जो सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं हो. एसडीपीओ राजन कुमार सिन्हा ने कहा कि शहर के मुख्य मार्गों पर पंडाल का निर्माण नहीं किया जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन