1200 परिवारों को होगा फायदा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Sep 2016 4:39 AM (IST)
विज्ञापन

राहत. जलमीनार बन कर तैयार, अब शुद्ध पेयजल का है लोगों को इंतजार अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो नये साल में कई गांवों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवा दिया जायेगा. खगड़िया : मुख्यमंत्री के सात निश्चय के तहत हर घर में जल पहुंचाने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. अगर सब कुछ […]
विज्ञापन
राहत. जलमीनार बन कर तैयार, अब शुद्ध पेयजल का है लोगों को इंतजार
अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो नये साल में कई गांवों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवा दिया जायेगा.
खगड़िया : मुख्यमंत्री के सात निश्चय के तहत हर घर में जल पहुंचाने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो नये साल में कई गांवों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवा दिया जायेगा. इसके लिये जगह जगह जलमीनार बनाने सहित अन्य तैयारी जोरों पर है.
वर्ष 2019 तक हर घर को नल से जल पहुंचाने का समय सरकार द्वारा निर्धारित है. इस समय अवधी के अंदर जिले के सभी घरों में नल से जल पहुंचाने का कार्य पूरा कर लिया जाना है. जिले के हर घर को नल से जल मिले इसके लिए विभाग द्वारा सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया. और सरकार को सर्वे सूची उपलब्ध करा दी गयी है.
गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी बड़ी पसराहा गांव स्थित सरस्वति मंदिर समीप दो करोड़ की लागत से पचास हजार गैलन की क्षमता वाली जलमीनार का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है. इसके माध्यम से अनुमंडल क्षेत्र में विभागीय सर्वे के अनुसार 1200 परिवार को शुद्ध पेयजल मिलेगा. सरकार सबसे पहले आर्सेनिक प्रभावित इलाके के पसराहा गांव को चिन्हित कर हर घर को शुद्ध नल से जल पहुंचाने को लेकर दृढ संकल्पित है. जलमीनार के माध्यम से आयरण रिमूवल प्लांट के तहत हर घर को नल का जल दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक मिलने की संभावना है.
कहते हैं स्थानीय ग्रामीण : छोटी बड़ी पसराहा गांव के बाल गोबिंद साह बिहारी लाल चौरसिया, मनिस कुमार, अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि बिहार सरकार के सात निश्चय सराहनीय योग्य है. उन्होनें बताया कि गांव के लोग आर्सेनिक युक्त पानी पीने को मजबूर है. आर्सेनिक पानी के सेवन से खासकर छोटे छोटे बच्चे प्रभावित होते हैं. गरीब लोगों के पास साधन नहीं रहने के कारण आयरण युक्त पानी पीते है. साधन संपन्न लोग रिफाइन पानी का सेवन कर रहे है. सरकार की यह योजना के चालू होने से अनुमंडल क्षेत्र के गरिबों को ज्यादा से ज्यादा से लाभ पहुंचेगा. और गंभीर होने से निजात मिलेगा.
पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन का रूट चार्ट तैयार
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा हर घर को नल का जल पहुंचाने को लेकर पाइप लाइन का रूट चार्ट भी तैयार कर लिया गया है. अनुमंडल क्षेत्र में 1200 लक्ष्य के अनुरूप जरूरतमंद लाभुकों द्वारा प्राप्त 25 आवेदन पर कार्य शुरू हो चुका है. प्रत्येक घर में नल से जल पहुंचाने में सरकार द्वारा लगभग तीन हजार रुपये खर्च करेंगे. हर घर के नल से जल का रख रखाव पांच वर्षो तक संवेदक कृष्णानंद मेसर्स द्वारा किया जायेगा.
आर्सेनिक युक्त गांव में पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
संवेदक के द्वारा पांच वर्षों तक हर घर के नल का होगा रखरखाव
गोगरी अनुमंडल के हजारों परिवार को मिलेगा शुद्ध पेयजल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




