एसडीओ से मांगा जवाब अतिक्रमण. डीएम ने जतायी नाराजगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Sep 2016 2:20 AM (IST)
विज्ञापन

डीएम ने एसडीओ से अतिक्रमण पर सवाल पूछते हुए कहा, कब तक अतिक्रमण की चपेट में कराहती सड़कें इससे मुक्त होंगी. खगड़िया : जिला स्तरीय बैठक में शहर की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए डीएम जय सिंह ने एसडीओ से अतिक्रमण पर सवाल पूछते हुए कहा कि कब तक अतिक्रमण की चपेट में कराहती […]
विज्ञापन
डीएम ने एसडीओ से अतिक्रमण पर सवाल पूछते हुए कहा, कब तक अतिक्रमण की चपेट में कराहती सड़कें इससे मुक्त होंगी.
खगड़िया : जिला स्तरीय बैठक में शहर की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए डीएम जय सिंह ने एसडीओ से अतिक्रमण पर सवाल पूछते हुए कहा कि कब तक अतिक्रमण की चपेट में कराहती सड़कें इससे मुक्त होंगी.
स्टेशन रोड सहित कई रोड अतिक्रमण की चपेट में हैं. पहले भी इन सड़कों से अतिक्रमण हटाने को कहा गया था. फिर क्यों नहीं सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किया गया. सूत्र के मुताबिक अतिक्रमण नहीं हटाये जाने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की. साथ ही एसडीओ तथा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर शहर के सभी सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया. वहीं महादलित शेड के निर्माण की रफ्तार धीमी होने के कारण डीएम ने जिला कल्याण पदाधिकारी की क्लास लगाई. जानकारी के मुताबिक समीक्षा के दौरान यह बाते सामने आई कि 57 के विरुद्ध मात्र 22 शेड का नहीं ही निर्माण पूरा कराया गया है.
जबकि अब भी 35 शेड अपूर्ण पड़े हुए हैं. लोकायुक्त एवं मानवाधिकार आयोग से संबंधित मामलों को अतिशीघ्र निष्पादित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया है. सूत्र के मुताबिक एसी, डीसी बिल पर एक बार फिर डीएम ने सख्ती दिखाते हुए एक सप्ताह के भीतर इसे समायोजित करने का निर्देश दिया. उल्लेखनीय है कि इसी मामले में 71 डीडीओ के वेतन भुगतान भी रोके जा चुके हैं. मौके पर डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी, डीएसओ डीएम झा, वरीय उपसमाहर्ता प्रियंका कुमारी, मुकेश कुमार सिन्हा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सियारमा सिंह, डीपीआओ कमल सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




